Connect With Us
+91-9105305333
भवानी सेना ने किच्छा नगर के विकास को लेकर सौंपा ज्ञापन
News July 10, 2026

भवानी सेना ने किच्छा नगर के विकास को लेकर सौंपा ज्ञापन

किच्छा नगर के सुनियोजित विकास और व्यापारिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भवानी सेना संगठन द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नए बस अड्डे से महाराणा प्रताप चौक तक आधुनिक फल-सब्जी मार्केट के निर्माण की मांग की गई। संगठन का कहना है कि इस परियोजना से नगर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और सैकड़ों छोटे व्यापारियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मीडिया से बातचीत में पदाधिकारियों ने इसे जनहित में आवश्यक कदम बताया।

License setup pending
No local license package is assigned yet. Assign one from the superadmin License Manager.